Friday, July 7, 2017

जब द्रौपदी ने दोनों हाथ उठाए तब प्रभु आए

*🌹🌿🌹🌿राधे राधे दोस्तों।🌿🌹🌿🌹🌿*

*🌿🌹🌿🌹🌿⛳⛳☘🌺आपने देखा होगा कि दोनों हाथ उठा कर राधे राधे,जय श्री श्याम,हर हर महादेव किया जाता है;वो क्यों किया जाता हैं मैं आपको बताता हूँ☘🌺☘*

*☘🌺☘आप सभी को स्मरण होगा जब महारानी द्रौपदी भरी सभा में अपने पाँच अतिबलशाली पतियों , पितामह भीष्म , गुरू , सभी से विनती करती रही ,☘🌺☘*

*☘🌺☘अपनी लाज बचाने व स्वयं ही साडी़ पकड़ कर एक असफल प्रयास करती रहीं पर जब कोई भी लाज़ बचाने ना आया ........☘🌺☘*

*☘🌺☘तो बस अपने प्रिय सखा को साडी़ को छोड़कर दोनों हाथों को ऊपर उठाकर करूण पुकार लगाई ....☘🌺☘*

*☘🌺☘प्रभु ने एक क्षण ना लगाया द्रौपदी की लाज बचाने में 999 साडियाँ पहनाई श्री केशव ने .......☘🌺☘*

*☘🌺☘हम लोग अपने दोनों हाथो को ऊपर उठा कर 🙌🏻 कीर्तन, सत्संग क्यों करते हो जबकि ये तो बिना हाथ ऊपर करे भी किया जा सकता हैं ?☘🌺☘*

*☘🌺☘श्रील प्रभुपाद बताते है बच्चा जब छोटा होता हैं, तब वो अपनी माँ को देख कर अपने दोनों हाथो को ऊपर उठा कर मचलने लगता हैं, तड़पने लगता हैं वो ये कहना चाहता हैं की मुझे अपनी गोद में उठा कर अपने सीने से लगा लो, ठीक वैसे हैं जब एक भक्त हाथ उठा कर सत्संग करता हैं तो वो ये कहना चाहता हैं कि,☘🌺☘*

*"हे गोविन्द" "हे करुणानिधान" "हे गोपाल" "हे मेरे नाथ "*

*☘🌺☘ आप मेरा हाथ पकड़ लो और मुझे इस भव सागर से इस दुखरूपी भौतिक संसार से बाहर निकाल कर अपने चरणों से लगा लो मेरे जीवन की नय्या को पार लगा दो प्रभु मुझे इन 84 लाख योनियों के चक्कर से मुक्ति दीजिये "गोविन्द"..*
*!! हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे ! हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे !!⛳⛳⛳🌿🌹🌿🌹🌿🌹🌿*

Saturday, July 1, 2017

महाभारत में युधिष्ठिर ने श्रीकृष्ण से पूछा था कि घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने

🙏 ये पांच चीजें होती हैं *पवित्र , हमेशा रखनी चाहिए घर में !!

=============================

महाभारत में युधिष्ठिर ने श्रीकृष्ण से पूछा था कि घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए कौन-कौन सी बातों का ध्यान रखना चाहिए। तब श्री कृष्ण ने बहुत सी बातें बताई थीं, उन्हीं बातों में कुछ चीजें ऐसी बताई थीं जो हमें घर में हमेशा रखनी चाहिए। यहां जानिए ये चीजें कौन-कौन सी हैं...

🙏1. चंदन :-

चंदन बहुत ही पवित्र माना गया है। इसकी महक से वातावरण की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। सभी देवी-देवताओं की पूजा में भी चंदन का विशेष महत्व है। चंदन का तिलक लगाया जाता है। इसके तिलक से मन को शांति मिलती है। चंदन घर में हमेशा रखना चाहिए, क्योंकि हर रोज पूजा करते समय देवी-देवताओं को चंदन अर्पित करना चाहिए।

🙏2. वीणा :-

बुद्धि और शिक्षा की देवी सरस्वती का प्रिय वाद्य यंत्र है वीणा। वीणा घर में रखेंगे तो सरस्वती की कृपा से सभी सदस्यों की बुद्धि का विकास होगा। मुश्किल परिस्थियों में भी धैर्य बनाए रखने की प्रेरणा मिलेगी।

🙏3. घी :-

घर में घी हमेशा रखना चाहिए और नियमित रूप से इसका सेवन करते रहना चाहिए। घी से शक्ति मिलती है और शरीर स्वस्थ रहता है। घर में रोज शाम को घी का दीपक भी जलाना चाहिए। पूजा में भी घी का महत्व है। इसी वजह से घी को अनिवार्य रूप से घर में रखने की सलाह दी जाती है। घी का सेवन करने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य कर लेना चाहिए।

🙏4. शहद :-

वास्तु की मान्यता है कि घर में शहद रखने से वास्तु के कई दोष शांत हो जाते हैं। साथ ही, पूजन में भी शहद जरूरी होता है। ये सभी देवी-देवताओं का अर्पित किया जाता है। जिन घरों में रोज पूजा की जाती है, उन घरों में शहद हमेशा ही होना चाहिए।

🙏5. पानी :-

घर में हमेशा ही साफ जल भरा रहना चाहिए। जब भी कोई मेहमान घर आए तो सबसे पहले उसे पीने के लिए शीतल जल अवश्य देना चाहिए। इससे कुंडली के कई दोष दूर होते हैं।

============================